2 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, होंगे पुख्ता इंतजाम
श्रीनगर। सबसे बड़ी पवित्र यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा इस साल 2 जुलाई से शुरू होगी और 24 अगस्त तक चलेगी। इस बारे में जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष ने मीडिया को दी।
इस यात्रा में प्रतिदिन 7,500 यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन दी गई है, सारे यात्रियों को मौसम की स्थिति के अनुसार गाइड लाइंस दी जायेगी। डोमेल और चंदनवाड़ी के गेट में प्रतिदिन सुबह 11 बजे बंद होंगे और इसके बाद किसी भी तीर्थयात्री को मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, साथ ही यात्रा के लिए हर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।
इस यात्रा के लिए पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एवं कश्मीर बैंक और यस बैंक की देशभर में फैलीं 432 शाखाओं के जरिए 29 फरवरी से ही अग्रिम पंजीकरण शुरू हो चुका है, और अबतक 143,462 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। बैंकों की शाखाओं की सूची श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।













Click it and Unblock the Notifications