46 साल के टीचर ने की जबरन शादी,19 साल की दुल्हन ने वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक 19 वर्षिय लड़की को डरा-धमकाकर 46 वर्षीय शख्स से शादी करवाने का मामला सामने आया है। सांगवी पुलिस ने आरोपी स्कूल टीचर 46 वर्षिय उत्तम विठ्ठल काले को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि सगाई के समय जब उसने विठ्ठल काले से शादी करने के लिए मना किया था तो उसके उसे धरा धमकार उसकी जबरन शादी करा दी गई थी। इस संबंध में लड़की ने अपने माता-पिता सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

46 year old arrested for marrying 19 year old

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सांगवी पुलिस थाने में दीप्ति दयानंद गायकवाड़ नामक युवती ने अपनी मां अनिता गायकवाड (36), पिता दयानंद गायकवाड (46), अपने अन्य रिश्तेदार शामा माने (54), मच्छिंद्र माने (46), रवि माने (29), शामल माने (25), रूपाली भांडले (30), राहुल भांडले (31), पति उत्तम विठ्ठल काले (46) सहित छह अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने उत्तम विठ्ठ काले ने उसके पिता को रुपयों का लालच दिया था। जिसके चलते उसके पिता दयानंद गायकवाड 22 मार्च को जबरदस्ती आलंदी निवासी शिक्षक उत्तम विट्ठल काले से उसकी शादी करवा दी थी। दीप्ति ने वीडियो जारी कर पुलिस को बता था कि उसने शादी का विरोध किया था। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी एक नहीं सुनी। दीप्ति के रिश्तेदार भी इस शादी के पक्ष में थे, उन्होंने भी शादी नहीं करने पर दीप्ति को धरा-धमकाया था। दीप्ति ने बताया कि एक रिश्तेदार ने यहां तक कहा था कि लड़का अच्छा कमाता है, तुम्हारे माता पिता को पैसे देकर 5 लाख रुपयों का कर्ज चुकाएगा।

बेटे की चाहत में की थी शादी

उस वक़्त तो घरवालों के दबाव में दीप्ति ने शादी कर ली, लेकिन अब हिम्मत जुटा कर उसने 20 अप्रैल को सांगवी पुलिस स्टेशन में माता-पिता सहित अन्य 15 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करया है। दीप्ति ने पुलिस को बताया कि उत्तम काले की 15 साल पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक 14 साल की बेटी है। लेकिन उत्तम काले ने उससे शादी केवल बेटे की चाहता में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+