दिल्ली: जहांगीरपुरी की एक ही गली में मिले 46 कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की एक गली में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 14 अप्रैल को कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इस इलाके से इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए हैं। इस ब्लॉक की उस गली को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के शहादरा इलाके में 1 ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 7 लोगों में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई भी शामिल है।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi के Jahangirpuri की एक ही गली में मिले 46 Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
     46 COVID 19 positive cases reported from H Block, Jahangirpuri, Delhi

    जहांगीरपुरी इलाके के एच- ब्लॉक की एक ही गली में ये 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 46 पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद इन इलाकों को सील कर दिया गया है। बता दें कि एच ब्लॉक की तीन गलियों को 14 अप्रैल को सील कर दिया गया था। पॉजिटिव पाए गए इन 46 लोगों को नरेला के क्वारनटाइन सेंटर ले जाया गया है। इन इलाकों में 6 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा मामला पाया गया है। अब इस इलाके में कुल कोरोना पॉजिटिव केस 77 से ज्यादा हो गए हैं।

    वहीं दूसरी ओर शहादरा के मानसरोवर पार्क इलाके के एक ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 7 लोगों में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई भी शामिल है। दरअसल, इस गली में 11 मार्च को 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हीं बुजुर्ग के परिवार के 6 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आई।

    उधर दिल्ली के महरौली इलाके के लेक व्यू अपार्टमेन्ट को सील कर दिया गया है। यहां रहने वाले एक स्वस्थ्य कर्मी और उनके ससुर कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके परिवार के 9 लोगों में कोरोनो के लक्षण मिले थे। इस अपार्टमेंट में करीब 250 लोग रहते हैं। पूरे अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+