शिक्षक दिवस पर 44 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम 7 सितंबर को 'शिक्षा सम्मेलन' को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 02 सितंबर। देश भर में 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ ही हम शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ शुरुआत करेंगे।

उन्होंने बताया स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग इस वर्ष 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 5 सितंबर को दिया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को एक 'शिक्षा सम्मेलन' को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, माता-पिता और छात्र शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications