अखिलेश ने यूपी के 44 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया, केंद्र से मांगा विशेष पैकेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 44 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया है। इन जिलों में इस मानसून के दौरान सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश हुई। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार देर रात यह फैसला लिया। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सूखाग्रस्त घोषित जिलों के प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला भी किया है कि 31 मार्च तक भू-राजस्व एवं सिंचाई की वसूली स्थगित रहेगी।

सूखाग्रस्त घोषित किए गए जिले
सूखाग्रस्त घोषित किए गए जिलों में कानपुर नगर, उन्नाव, बांदा, अमेठी, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, शामली, देवरिया, आजमगढ़, बरेली, कन्नौज, झांसी, चित्रकूट, मथुरा, अलीगढ़, अमरोहा, जालौन, पीलीभीत, मऊ, जौनपुर, हमीरपुर, फैजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, रामपुर, बदायूं, एटा, कौशांबी, फतेहपुर, हापुड़, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, बुलंदशहर, महोबा, फिरोजाबाद, हरदोई, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, आगरा, सोनभद्र, महाराजगंज व अन्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications