गुजरात: विधानसभा में ऊना हिंसा का विरोध कर रहे 44 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

अहमदाबाद। गुजरात के ऊना में दलितों के साथ हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 44 कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस विधायक घटना को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

congress

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस विधायकों ने ऊना हिंसा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने पहले विधायकों को शांत होने के लिए कहा लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

राष्ट्रपति से भी की थी शिकायत
बता दें कि बीजेपी शासित गुजरात में कांग्रेस के 56 विधायक हैं। बीते रविवार को गुजरात कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी और दलितों पर हो रहे अत्याचार काम मामला उठाया था। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि पीएम के पास बलूचिस्तान के लोगों के बारे में सोचने का वक्त है लेकिन देश में जिन लोगों के साथ ज्यादती हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+