जीएसटी काउंसिल की 41वीं अहम बैठक आज, सरकार के लिए विपक्ष खड़ी कर सकता है मुश्किल
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 41वीं अहम बैठक आज होगी। जिस तरह से कोरोना संकट की वजह से गैर एनडीए शासित राज्यों में जीएसटी लागू होने की वजह से राज्यों को राजस्व का नुकसान हुआ है, उसके लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। आज होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गैर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी और इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई थी। माना जा रहा है कि आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में गैर एनडीए शासित राज्यों और एनडीए शासित राज्यों के बीच तकरार हो सकती है।

Recommended Video
बुधवार को गैर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री संग बैठक में सोनिया गांधी नेकहा कि फाइनेंस सेक्रेटरी ने 11 अगस्त को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कहा था कि केंद्र इस साल का 14 फीसदी जीएसटी जो उनको राज्यों को देना है, उसे देने की स्थिति में नहीं है। इस तरह से पैसा देने से इनकार करना मोदी सरकार का राज्यों के साथ विश्वासघात करने जैसा है। सोनिया गांधी ने कहा कि राज्य सरकारों को जीएसटी का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। जीएसटी का पैसा एक बड़ा मुद्दा है, इसका भुगतान ना होने से राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हो रही है। बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पुडुचेरी सीएम नारायणसामी शामिल हुए। कांग्रेस के अलावा बैठक में महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं थीं।
वहीं सोनिया गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। जब कांग्रेस खुद साल 2009 से 2014 के बीच 1 लाख करोड़ रुपये की वैट प्रतिबद्धता को पूरा करने में नाकाम रही थी तो उसे भारतीय जानता पार्टी ने पूरा किया था। निश्चिंत रहिए और आप विश्वास कर सकते हैं कि बीजेपी राज्यों को जीएसटी की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications