दिल्ली: कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में रहने वाले 41 लोग कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही बिल्डिंग में रहने वाले 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 18 अप्रैल को इस इमारत में कोरोना का पहली मरीज मिलने के बाद यहां रहने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए गए थे। शनिवार को बिल्डिंग के रहने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई है। जिसमें 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

41 people from building in Theke Wali Gali near the DC office in Kapashera delhi have tested positive for COVID19

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीएम दफ्तर की ओर से बताया गया है कि कापसहेड़ा में डीसी कार्यालय के पास ठेके वाली गली की एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बिल्डिंग के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 19 अप्रैल को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। तब से इमारत सील है।

शनिवार को दूसरी बार इतनी बड़ी तादाद में लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शनिवार सुबह ही दिल्ली में तैनात 68 सीआरपीएफ जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीआरपीएफ प्रवक्ता के मुताबिक ईस्ट दिल्ली में स्थित एक सीआरपीएफ कैंप में 68 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही उस बटालियन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद पूरे कैंप को सील कर उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बटालियन में उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3738 हो गई है और 61 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 11,506 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 485 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 4721 मामले सामने आए हैं और 236 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 37,336 हो गई है और 1218 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 26167 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 9951 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+