26 जनवरी की परेड में नजर आएगा फ्रांस का राफेल जेट, IAF के 41 जहाज होंगे परेड का हिस्‍सा

नई दिल्‍ली। 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के 41 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्‍ट का हिस्‍सा होंगे। आईएएफ की तरफ से दी गई जानकारी में इस बात की पुष्टि की गई है। सूत्रों की मानें तो फ्रेंच जेट राफेल भी इस परेड में शामिल होगा। पहला राफेल जेट इस वर्ष मई में भारत आ जाएगा। परेड को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

iaf.jpg

दो लेडी ऑफिसर्स करेंगी दल का नेतृत्‍व

आईएएफ की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अमेरिकी चिनहुक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्‍टर्स और अपाचे अटैक हेलीकॉप्‍टर्स भी पहली बार परेड में नजर आएंगे। अपाचे हेलीकॉप्‍टर्स को पिछले वर्ष सितंबर माह में आईएएफ में शामिल किया गया है। इस हेलीकॉप्‍टर की स्‍क्‍वाड्रन पंजाब के पठानकोट में है। बताया जा रहा है कि आईएएफ की जो झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएगी उसमें राफेल जेट के अलावा कुछ और खास बातें होंगी। इस परेड में लाइट कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस और लाइट कॉम्‍बेट हेलीकॉप्‍टर के अलावा जमीन से हवा में मार सकने वाले आकाश मिसाइल सिस्‍टम और अस्‍त्र मिसाइल भी नजर आएंगे। फ्लाइट लेफ्टिनेंट गगनदीप गिल और रीमा राय आईएएफ के 148 सदस्‍यों वाले दल का नेतृत्‍व करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+