होली पर ट्रेन से लेकर बस तक सीटों की मारामार, एक कोच में 72 की जगह 400 सवार

कानपुर रेलवे स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही, उसके एक कोच में 400 लोग घुस गए थे।

train

पूरे देश में होली की धूम है। इस वजह से दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों की ओर जा रहे, लेकिन इस बार भी चारों ओर अव्यवस्थाएं देखने को मिल रहीं। ट्रेन के स्लीपर क्लास जनरल बोगी की तरह नजर आ रहे, तो बसों में भी लोग सीट के लिए झगड़े कर रहे। सभी को घर पहुंचने की जल्दी है, जिसका बोझ रेलवे और राज्य के परिवहन ढांचे नहीं उठा पा रहे।

सबसे ज्यादा बुरा हाल यूपी-बिहार की ट्रेनों का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में बुरा हाल रहा। इस ट्रेन के एक कोच में 400 से ज्यादा यात्री घुस गए, जबकि उसमें 72 से 80 लोगों की जगह होती है। भीड़भाड़ होने पर अगर लोग खड़े रहें तो ये आंकड़ा 100 तक जा सकता है, लेकिन 400 लोगों का वजन ट्रेन का कोच नहीं सह पाया। नतीजा ये हुआ कि उसकी स्प्रिंग ही बैठ गई। कानपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। ट्रेन को वहां पर खड़ा करवाकर लोगों को दूसरे डिब्बे में शिफ्ट किया गया।

मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि S3 में 72 लोगों के टिकट की बुकिंग थी, लेकिन दिल्ली से उसमें वेटिंग वाले यात्री चढ़ गए। इसके बाद कानपुर में यात्रियों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई, ऐसे में कोच की स्प्रिंग पर दबाव पड़ा और वो बैठ गई। हालांकि जीआरपी ने तुंरत अतिरिक्त लोगों को दूसरे कोच में शिफ्ट करवाया। फिर ट्रेन रवाना हुई। अधिकारी के मुताबिक एक सीट पर तीन लोगों के बैठने की व्यवस्था रहती है, लेकिन त्योहारों में उस पर 6-6 लोग बैठ जाते हैं। वहीं कई अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह का हाल नजर आ रहा।

बसों का भी यही हाल?
यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली आदि के रोडवेज विभाग ने होली पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं, लेकिन लोगों की भीड़ काफी ज्यादा है। इस वजह से लोग सैकड़ों किलोमीटर खड़े होकर यात्रा कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+