इराक में 40 भारतीय किडनैप, ISIS आतंकियों पर संदेह

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इराक के मोसुल शहर में एक प्रॉजेक्ट के लिए काम कर रहे 40 भारतीयों को अगवा कर लिया गया है। ये सभी लोग वहां कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हुए थे। अभी तक विदेश मंत्रायल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं भारतीय को अगवा करने के पीछे इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल-शाम आतंकियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इनके किडनैपिंग के पीछे की वजह का पता भी अभी नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इराक के मोसुल शहर से जब इन भारतीयों को निकाला जा रहा था, तभी इन्हें अगवा कर लिया गया था। केंद्र सरकार ने अपने भारतीय कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इराक में भारत के पूर्व राजदूत सुरेश रेड्डी को समझौते के लिए भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति के विशेषज्ञों और सुरक्षा सलाहकारों को स्पष्ट कहा है कि अगवा भारतीयों की सुरक्षित वापसी में कोई कोताही नहीं बरती जाए।












Click it and Unblock the Notifications