बीजेपी के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, कहा- पीएम मोदी झूठ बोलने की हदें पार कर चुके हैं

Recommended Video

    BJP Government 4Years : congress ने BJP को कहा Betrayal Janata Party | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली: चार साल पूरे होने के मौके पर एक तरफ मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस चार साल की असफलताओं पर हमला बोल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए हमला बोला। इस दौरान गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

    4 years of modi government congress attacks bjp and pm narendra modi

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 4 साल से सत्ता के मखमल पर बैठे हुक्मरान वादों को पैर की धूल की तरह झाड़ रहे हैं। बीते 4 साल में मोदी जी ने 4600 करोड़ रुपया इश्तिेहारों पर खर्च कर सुर्खियां तो खरीदी पर देश का सुकून छीन लिया। मोदी सरकार के 4 साल को चार शब्दों में बताया जा सकता है : प्रपंच, प्रचार, प्रतिशोध और झूठ यानि विश्वासघात, विश्वासघात, विश्वासघात।

    भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि देश को मिली बस रैलियां, रेडियो पर मन की बात, यही तो विश्वासघात है। देश के विश्वास में विष घोल कर देश के विश्वास को पहुंचाया गहरा आघात है; यही तो विश्वासघात है।

    चार साल के कार्यकाल पर तंज करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद ऐसे 4 साल देशवासियों के लिये कभी नहीं गुजरे होंगे। 4 साल में हर परिवार, हर वर्ग दुखी है, इतना बड़ा विश्वासघात हुआ ही नहीं होगा। मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री आज तक आया ही नहीं होगा, जिसने पद की गरिमा गिराई हो।

    अशोक गहलोत ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में करीब 6 लाख गांव हैं, यदि 18 हजार गांवों में मोदी जी ने बिजली पहुंचाई तो फिर 5 लाख 82 हजार गांवों में बिजली किसने पहुंचाई? पीएम मोदी झूठ बोलने की हदें पार कर चुके हैं।

    अशोक गहलोत ने बीजेपी के कांग्रेस मुक्त नारे पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा खुद मुक्त हो जायेगी लेकिन कांग्रेस इस धरती से कभी मुक्त नहीं होने वाली है। हमारी लड़ाई नीतियों की और विचारधारा की है। किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने की बात करते हैं जबकि इनको जनादेश ही 2019 तक मिला हुआ है। बेरोजगारी पर हम लगातार सवाल पूछते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदिवासी अत्याचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिस प्रकार का माहौल देश में बना है उसे पूरा देश भुगत रहा है।

    मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने विश्वासघात थीम पर एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसपर लिखा है 'विश्वासघात: चार सालों में सिर्फ बात ही बात'। हाल ही में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के साथ-साथ रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का काम भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+