12 मिनट के भीतर महाराष्ट्र में भूकंप के चार झटके, दीवार गिरने से एक महिला की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को 4 बार भूकंप के झटके लगे। बता दें कि यहां बुधवार शाम से से 7 बार भूकंप महसूस किया गया। सुबह 1.03 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 1.15 बजे तक 3.6, 2.9 और 2.8 तीव्रता के कई झटके लगे। इस दौरान एक दीवार गिरने के दहानू इलाके में 55 साल की एक महिला की मौत की खबर है। इस भूकंप का केंद्र पालघर के पास धुंदलवाडी इलाका था। वहीं बोइसार में भी कई झटके देखने को मिले। इस दौरान भारी बारिश के चलते लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पाए।

पालघर में इस साल कई बार आ चुका भुकंप

पालघर में इस साल कई बार आ चुका भुकंप

एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों से पालघर के लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में इस साल 2019 में कई बार भूकंप आ चुके हैं। यहां पर कुछ गांव ऐसे है जहां के लोग बार-बार महसूस हो रहे भूकंप के झटकों के कारण तंबू में रहना पसंद करते है। स्कूल की क्लास भी तंबू में होती है।

हिमाचल प्रदेश में भी आया भूकंप

हिमाचल प्रदेश में भी आया भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के अनुसार इस भूकंप का केंद्र शिमला जिले की पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हिमाचल प्रदेश के अलावा भयानक बाढ़ का सामना कर रहे असम में 19 जुलाई को दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी।

इसलिए आता है भूकंप

इसलिए आता है भूकंप

उस समय भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। इस दौरान जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। बताते चलें कि धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी हुई है। जिस जगह पर ये प्लेटें एक दूसरे से टकराती हैं वहां भूकंप का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Assam Flood: असम में भयावह हुए बाढ़ के हालात, 20 हुई मरने वालों की संख्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+