जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर, 3 एके-47 बरामद
ये आतंकी भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया। इन आतंकियों के पास से सेना को 3 एके-47 भी बरामद हुई हैं।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। माछिल सेक्टर में बुधवार को आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में सेना ने 4 आतंकी मार गिराए। ये आतंकी भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया। इन आतंकियों के पास से सेना को 3 एके-47 भी बरामद हुई हैं।

पिछले करीब 15 दिनों से लगातार सीमा पर घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई है। इन 15 दिनों के दौरान आतंकियों की यह तीसरी घुसपैठ की कोशिश है, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। 26 मई को पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के दो सदस्य मारे गए थे, जबकि अगले ही दिन उसी सेक्टर में 6 अन्य आतंक मारे गए थे। ये सभी आतंकी सीमा पार की नाकाम कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए ढेर कर दिया था।
माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश पर जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम बोले कि जो भी आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं या फिर आतंकवाद फैला रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वह बोले कि सरकार आतंकवाद के साथ मजबूती के साथ लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications