कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराये चार आतंकवादी, 1 जिंदा पकड़ा
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी हमला हुआ है। सेना ने मोर्चा संभालते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है। खबर है कि जवानों ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है।

यह मुठभेड़ एलओसी के पास कुपवाड़ा के नॉगाम सेक्टर में हुई। बताया जा रहा है कि ये आतंकी सरहद पार से आये थे। घुसपैठ कब हुई, इस बात का पता लगाने में खुफिया एजेंसियां जुटी हुई हैं।
इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया है। आतंकी ने पूछताछ में बताया कि सभी आतंकी सीमा पार से आये थे। जिंदा आतंकी से और पूछताछ के लिये उसे एनआईए के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक और सूचना के आधार पर सेना ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications