भारत-चीन झड़प: गंभीर रूप से घायल 4 सैनिकों की हालात में सुधार, सेना ने दी जानकारी
नई दिल्ली। 45 सालों बाद एक बार फिर से चीन ने भारत को धोखा दिया। सोमवार देर रात लद्धाख भारत और चीन के बीच टकराव के कारण 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। वहीं 4 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्वी लद्दाख के गलवान इलाके में सोमवार रात को भारत और चीन की सेना के बीच टकराव की खबरों के बीच सेना ने सैनिकों के शहीद होने और घायल होने की जानकारी दी।

चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक चारों जवानों की स्थिति में सुधार है। सभी जवानों की स्थिति स्थर बनी हुई है।
इस झड़प में चीन के 43 सैनिकों के भी हताहत होने की खबर आई। हालांकि चीन ने इस पर चुप्पी साध रखी है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और तनाव को देखते हुए आज देर शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वहीं भारत-चीन सीमा क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री जयशंकर, चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत ने सीमा पर तनाव को लेकर अहम बैठक की है।












Click it and Unblock the Notifications