Karnataka: कांग्रेस की सरकार बनते ही महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Karnataka Dearness Allowance: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। 31 प्रतिशत से 35 प्रतिशत कर दिया है।

Recommended Video

Karnataka Dearness Allowance: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों का बड़ा तोहफा दिया है। कर्नाटक सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इससे सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। कर्नाटक सरकार ने 1 जनवरी 2023 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है।
कर्नाटक में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। कर्नाटक चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए अपने दम पर खुद की सरकार बनाई है। कांग्रेस ने 136 सीटों पर दर्ज की। कर्नाटक की कुर्सी पर सिद्दारमैया विराजमान हुए। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के बाद सिद्दारमैया ने बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।
इससे पहले राज्य में 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते थी। इसमें अब चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। जो अब बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई है। सरकरी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह वृद्धि हुई है। इसका फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
वहीं, इससे पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। मोदी कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 42 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा। केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी से बढ़ाकर 38 से 42 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए केंद्र 12,815 रुपये खर्च करेगी।












Click it and Unblock the Notifications