सूरत में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 4 घायल
सूरत। गुजरात में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल है। यह घटना सूरत के ओल्ड सरोली रोड पर हुई है। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं।जानकारी के अनुसार इस घटना की वजह कछुए के ट्रक के पहिए के नीचे आने को बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। साथ ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी इस घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, अधिक अपडेट के लिए इस लिंक को अपडेट करते रहे।













Click it and Unblock the Notifications