आज लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ चार अविश्वास प्रस्वाव
नई दिल्लीः मोदी सरकार के खिलाफ आज यानि मंगलवार को चार राजनीतिक दलों ने एक साथ अविश्वास प्रस्वात लाने का फैसला किया है। शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया गया था, वहीं सोमवार को सीपीएम सांसद मो.सलीम ने लोकसभा के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ये पहला मौका होगा जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसकी पहल एनडीए की पूर्व सहयोगी तेलगूदेशम पार्टी ने की। हालांकि पिछले हफ्ते लोकसभा में हंगामें के चलते अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका।
टीडीपी और राज्य के दूसरे दल वाईआरएस कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था।
कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिय दिया था, जिसमें मंत्रिमंडल के प्रति अविश्वास की बात कही गई थी। कांग्रेस ने 27 मार्च को इसे एजेंडे में शामिल करने का नोटिस दिया है।
अगर लोकसभा में संख्याबल की बात की जाए तो मोदी सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव का कोई असर नहीं पड़ने वाला। मोदी सरकार को लोकसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए 272 की जरुरत है वहीं सरकार के पास 300 से ज्यादा का संख्याबल है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पत्रकार संदीप हत्याकाण्ड में पुलिस को सफलता, ट्रक का ड्राइवर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications