पीएम मोदी ने चुकाया यूपी का कर्ज, अपने कैबिनेट में दी 4 मंत्रियों को जगह

लखनऊ। लोकसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत और मोदी को पीएम का तख्त दिलाने में सबसे बड़ा हाथ देश के उत्तर प्रदेश राज्य का था और शायद इसलिए ही मोदी ने अपने कैबिनेट में यूपी के 4 नए चेहरों को जगह दी है।

मोदी ने अपने कैबिनेट में नये मंत्रियों को शामिल करके यह जता दिया है कि सर्वाधिक सीटें देने वाला यह प्रदेश उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।ये चार मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, महेश शर्मा, राम शंकर कठेरिया तथा साध्वी निरंजन ज्योति हैं।

पीएम मोदी ने चुकाया यूपी का कर्ज, अपने कैबिनेट में दी 4 मंत्रियों को जगह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा सात अन्य केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 71 सीटें भाजपा से ही मिली थीं। इस बारे में प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश पार्टी की भविष्य की योजनाओं का केंद्र है और यहां जो भी हो रहा है या होगा वह इस राज्य में पार्टी का झंडा बुलंद करने के मद्देनजर ही होगा।"

आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं, राजनाथ सिंह (केंद्रीय गृह मंत्री) लखनऊ से, कलराज मिश्र (सुक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्री) देवरिया से तथा उमा भारती (जल संसाधन मंत्री) भी उत्तर प्रदेश से ही सांसद हैं। इसके अलावा, संजीव बलियान, जनरल वी.के.सिंह (सेवानिवृत्त), संतोष गंगवार तथा मनोज सिन्हा भी इसी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गौरतलब है कि कलराज मिश्र तथा महेश शर्मा ब्राह्मण हैं, जबकि उमा भारती, ज्योति तथा गंगवार अन्य पिछड़ी जातियों से हैं, वहीं कठेरिया अनुसूचित जाति और नकवी मुसलमान हैं। इस तरह से मोदी सरकार ने हर वर्ग को खुश करने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+