योगी कैबिनेट में शामिल हुए ओपी राजभर, इन 3 मंत्रियों को भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

यूपी में 2022 में सरकार बनने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। योगी सरकार में चार नए मंत्रियों ने राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनमें ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, अनिल कुमार शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। सपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में दो बीजेपी, एक सुभासपा और एक रालोद कोटे का है।

UP Cabinet Expansion 2024

इससे पहले मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को दोपहर में फोन करके सीएम आवास बुलाया गया था। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यूपी में सीएम समेत मंत्रियों की संख्या 56 हो गई है।

Recommended Video

    योगी कैबिनेट में शामिल हुए ओपी राजभर, इन 3 मंत्रियों को भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

    उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ''हम गरीबों की सेवा करने के अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार काम करते हैं। उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार में शामिल लोग सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। गरीबों को न्याय दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।''

    राजभर ने कहा कि देश में लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन में 7 साल में कोई दंगा नहीं हुआ... कहीं कर्फ्यू नहीं लगा। कानून का राज है...गरीब-कमजोर अमन चैन से है। जो पिछली सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार थी उस सरकार से गरीब तुलना कर रहे हैं और कहते हैं कि ये सरकार अच्छी है।''

    उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार लोकसभा में यूपी से 80 की 80 सीटें आएंगी। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वो उसी जिम्मेदारी से निभाएंगे। जो पार्टी में सीखा है वहीं करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+