दिल्ली के चुनावी दंगल में 'बिहारियों' ने भी में लहराया अपना परचम

बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक वंदना ने इस सीट पर तीन बार विधायक रहे रवीन्द्रनाथ को पराजित किया है और पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया है। वंदना के पति दिल्ली में उद्यमी हैं। मधुबनी जिले के सलेमपुर भिट्टी गांव के रहने वाले संजीव झा ने भी दिल्ली की बुराड़ी सीट जीती है। संजीव आप के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
संजीव पिछले 12 वर्षो से सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के किराड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अनिल झा भी बिहार के मधुबनी जिले के बरहा गांव के रहने वाले हैं।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा मधुबनी में हुई और फिर वे दिल्ली चले गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में ही व्यवसाय के क्षेत्र में हाथ आजमाना और उनका व्यवसाय चल निकला। मालवीय नगर सीट से आप के टिकट पर राजनीति में कदम रखने वाले सोमनाथ पेशे से तो वकील हैं, परंतु वह प्रारंभ से ही सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए थे।
माना जाता है कि यही कारण है कि आप ने इन्हें मालवीय नगर से टिकट दिया और फिर उन्होंने विजय भी हासिल किया। सोमनाथ का पैतृक गांव मुजफ्फरपुर जिले का हिसुआ है। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पटना से 12वीं पास की। इसके बाद इनके पिता का निधन हो गया और वह दिल्ली चले गए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का परिणाम रविवार को घोषित किया गया, जिसमें भाजपा को 32 और आप को 28 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications