पवन, निरहुआ, रवि, मनोज..., BJP की पहली लिस्ट में 4 भोजपुरी स्टार को टिकट, जानें कौन सबसे ज्यादा अमीर
Lok Sabha 4 Bhojpuri stars in BJP list: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 मार्च को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा भोजपुरी कुनबा बढ़ाते हुए दिख रही है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 4 सितारों को टिकट दिया है।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह, रवि किशन को गोरखपुर लोकसभा सीट से, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) आजमगढ़ से और मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। हालांकि पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

आइए जानें इन चारों भोजपुरी सितारों में कौन कितना ज्यादा अमीर है?
Ravi Kishan Net Worth: रवि किशन की संपत्ति
- रवि किशन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव-2024 में फिर से गोरखपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। रवि किशन वर्तमान में भी गोरखपुर से सांसद हैं। सांसद रवि किशन का पूरा नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है।
- रवि किशन भोजपुरी फिल्मों और हिन्दी सिनेमा का जाना-माना नाम है। रवि किशन पहले कांग्रेस में थे लेकिन 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन गोरखपुर से जीते थे। रवि किशन को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे।
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक रवि किशन के पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

Dinesh Lal Yadav Net Worth: दिनेश लाल यादव की संपत्ति
- भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा ने फिर से आजमगढ़ से टिकट दिया है।
- दिनेश लाल यादव मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। चुनावी हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव के पास 6 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
Pawan Singh Net Worth: पवन सिंह की संपत्ति
- पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल लोकसभा से टिकट दिया है। हालांकि पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, किसी कारण वश आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
- पवन सिंह की कुल संपत्ति 6 से 8 मिलियन डॉलर यानी 50-65 करोड़ रुपये है।
- पवन सिंह एक फिल्म के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Manoj Tiwari Net Worth: मनोज तिवारी संपत्ति
- मनोज तिवारी को भाजपा ने फिर से उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा से टिकट दिया है।
- चुनावी हलफनामे में मनोज तिवारी के पास 8.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- मनोज तिवारी के पास 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी की नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications