केरल में 4 एथलीट ने एक साथ खाया जहर, 1 की मौत 3 की हालत गंभीर
अलाप्पुझा। केरल के एक छात्रावास में 15 वर्षीय एथलीट खिलाड़ी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी है जबकि 3 अन्य एथलीट अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। केरल के अलाप्पुझा स्थित राजकीय खेल अकादमी में यह हादसा हुआ है।

वहीं इस मामले में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन सारी खिलाड़ियों ने एक साथ आत्महत्या की है या फिर इनके साथ रैगिंग की गयी है। बुधवार की रात को सभी चारों खिलाड़ी अपने छात्रावास के कमरे में बेहोश पायी गयी थी। यह छात्रावास स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से चलाया जाता है जोकि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 130 किलोमीटर दूर है।
पुलिस ने बताया कि छात्राओं ने केरल में सामान्य रूप से पाये जाने वाला जहरीला फल केरबेरा ओडोलम खाया था। इस पौधे को केरल में आत्महत्या का पौधा भी खाया जाता है। वहीं इन छात्राओं के बारे में सूचना मिलते ही इन्हें गुरुवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया जहां 1 छात्रा की मौत हो गयी। वहीं बाकी तीन छात्राओं की हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है।
वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि हादसे की जगह से उसे सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन पुलिस को प्राथमिक तौर पर इस बात का शक है कि इसके पीछे रैगिंग एक वजह हो सकती है। वहीं हॉस्टेल की वार्डेन का कहना है कि इन छात्राओं को उसने शराब पीते हुए भी पकड़ा था और इस बात को लेकर उसने इनकी फटकार भी लगायी थी।
वहीं मृत छात्रा अपर्णा रामचंद्रन के परिवार का कहना है कि इन चारों छात्राओं के उपर हॉस्टेल की वार्डेन और सीनियर खिलाड़ियों का काफी दबाव रहता था। परिवार का आरोप है कि छात्राओं का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता था। वहीं परिवार का यह भी कहना है कि कुछ दिनों पहले अपर्णा के कोच ने उसे लोहे छड़ से मारा था जिसकी वजह से वह घायल हो गयी थी।
वहीं हॉस्टेल की वार्डन रागिनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्राओं को जब शराब पीते हुए पकड़ा गया था तभी उन्हें फटकार लगायी गयी थी। वहीं वार्डेन का कहना कि उनके खिलाफ और सख्त कार्यवाही हो सकती थी इस डर से मुमकिन हैं उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की हो।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications