मां की FB पोस्ट Viral: डे केयर सेंटर ने की लापरवाही, काटना पड़ा बेटी का अंगूठा
नई दिल्ली। गुड़गांव (नया नाम गुरुग्राम) में एक मासूम के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची का अंगूठा कथित रूप से एक डे-केयर सेंटर में इस तरह कुचल गया, जिसे हाथ से काटना पड़ा है। तीन साल की इस बच्ची की मां अपना ये दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है और डे-केयर सेंटर पर संगीन आरोप लगाये है।
बच्ची का मां का नाम शिवानी शर्मा है और वो एक वर्किंग वूमेन हैं, उसके पति काम के सिलसिले में हाल ही में विदेश गये हैं। घर पर वो अकेली है इस कारण वो रोज ऑफिस जाने से पहले अपनी बेटी को 'चेरूब एन्जेल' डे-केयर सेंटर में छोड़कर जाती थी।
मायरा का हाथ दरवाजे के बीच में आ गया
22 अप्रैल को भी शिवानी अपनी तीन साल की बेटी मायरा को डे-केयर छोड़कर गयी थी। ऑफिस पहुंचने के एक घंटे के बाद ही शिवानी के पास डे-केयर से फोन आया कि उसकी बेटी चोटिल हो गई है उसके अंगूठे में चोट आयी है इसलिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डे-केयर सेंटर की लापरवाही का सच
शिवानी दौड़ते-भागते अस्पताल पहुंचीं तो दिल दहला देने वाली जानकारी उसे मिली की उसकी बेटी का अंगूठा इस कदर चोटिल हुआ है जिसके कारण उसे काटना पड़ेगा, बेटी का दर्द देखकर शिवानी, मायरा को लेकर मेंदाता अस्पताल पहुंची जहां भी डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची की जान बचाने के लिए उसका अंगूठा काटना ही पड़ेगा।
शिवानी शर्मा ने बयां किया फेसबुक पर अपना दर्द
शिवानी ने फेसबुक में लिखा है कि डे-केयर वालों ने कहा था कि एक अन्य बच्चे कार्तिक ने अचानक से दरवाज़ा बंद कर दिया था जिसके चलते मायरा की उसकी अंगुली बीच में आ गई थी और वो चोटिल हो गई। बेटी का अंगूठा काटा जा चुका है।
डे-केयर वालों पर शिवानी ने लगाये संगीन आरोप
शिवानी के मुताबिक 1 मई को डे-केयर सेंटर के मालिक उनके घर आए, माफी मांगी और बच्ची के इलाज का खर्च उठाने की पेशकश की। लेकिन अब शिवानी का आरोप है कि "उसके बाद न वे कभी मिले, न कभी फोन किया... और यहां तक कि उन्हें खर्चे से भी कोई लेना-देना नहीं है और शायद इस समय वो अभी गुड़गांव से भी फरार है।
शिवानी ने दर्ज करायी डे-केयर वालोंं के खिलाफ FIR
फिलहाल शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने डे-केयर सेंटर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिवानी इस समय बेहद दुखी और कष्ट में है और उसने लोगों से गुहार लगायी है कि ऐसे पैसों के लालची डे-केयर चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्ररवाई के लिए ऊपर वाले से दुआ करें, ताकि जो उसकी बच्ची के साथ हुआ है वो किसी के साथ ना हो।
पढ़ें मां शिवानी शर्मा का वायरल फेसबुक पोस्ट













Click it and Unblock the Notifications