अमेरिका में पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामलो में 35 % की वृद्धि, भारत में दर्ज हुई 2% की गिरावट

नई दिल्ली, अगस्त 12: अमेरिका में हाल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, देशों की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले सप्ताह सबसे अधिक नए मामले आए हैं। यहां 734,354 नए संक्रमितों की पहचान हुई जो पिछले सप्ताह की तुलना में 35 फीसद अधिक है। कोरोना वायरस का अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट दुनिया भर में प्रमुख स्ट्रेन बन गया है क्योंकि कई देश वायरस को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा रहे हैं।

 35 percent increase in new corona cases in America last week, 2 percent decline in India

Recommended Video

    WHO ने Third Wave से पहले शक्तिशाली 20 नेताओं से की ये बड़ी अपील | वनइंडिया हिंदी

    अपनी साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि अमेरिका, भारत, ईरान, ब्राजील और इंडोनेशिया ने सबसे अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह से संक्रमण में गिरावट देखने को मिली है। भारत में इस सप्ताह कोरोना मामले में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने क्रमशः 734,354 और 248,102 नए कोविड -19 मामलों सामने आए हैं। जो एक चिंताजनक बढ़ोत्तरी है।

    रिपोर्ट्स को मुताबिक हाल के सप्ताह में अमेरिका और यूरोप में सबसे अधिक नए मामलों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यही नहीं अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रों में कोरोना से मौतों की सबसे अधिक साप्ताहिक घटनाएं दर्ज की गईं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह सात अतिरिक्त देशों से डेल्टा वेरिएंट की सूचना मिली थी, इसके बाद अब 142 देशों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

    एक अध्ययन का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि डेल्टा संक्रमण के पहले पॉजिटिव टेस्ट का वायरल लोड मूल स्ट्रेन की तुलना में लगभग 1,000 गुना अधिक संक्रमक है। डब्ल्यूएचओ के नवीनतम साप्ताहिक अपडेट में बुधवार को बताया गया कि 185 CTAs में कोरोना वायरस के अल्फा वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। 136 CTAs में बीटा वैरिएंट, 81 CTAs में गामा और 142 CTAs में डेल्टा वैरिएंट के कारण तबाही का मंजर है।

    डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पूरी दुनिया में पिछले सप्ताह 42 लाख नए मामले और 65 हजार नई मौते दर्ज की गई थी। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों व वेस्टर्न पैसिफिक रिजन में आए मामले हैं। डब्ल्यूएचओ के सभी सदस्य देशों में से 17 फीसद ऐसे क्षेत्र हैं जहां पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमण के मामलों में 50 फीसद बढ़ोत्तरी हुई है और 15 फीसद में मौतों के मामलों में 50 फीसद की बढत दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+