पिछले 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना वायरस के 32080 नए केस, 402 मरीजों की मौत

राहत की बात ये है कि अभी तक 92,15,581 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव मामलों की 3,78,909 बची है।

नई दिल्ली। मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या घटने के बाद बुधवार को एक बार फिर देश में 32 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 32080 नए मरीज मिले हैं, जबकि 402 लोगों की मौत हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 97,35,850 और मृतकों की संख्या 141360 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक 92,15,581 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव मामलों की 3,78,909 बची है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए 32,080 नए केस, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 36635 मरीज ठीक हुए हैं। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ने और मृत्यु दर घटने से भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 4 लाख से नीचे आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस समय एक्टिस केस में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां कोरोना वायरस के 74460 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर केरल है, जहां कोरोना वायरस के 59873 एक्टिव केस हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 22310 है।

    कब आएगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'भारत में फिलहाल 6 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के दौर में हैं। अगले कुछ हफ्तों में कुछ वैक्सीन निर्माता कंपनियों को लाइसेंस मिल सकता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन भी किया है। इसके अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+