कोरोनावायरस का आतंक: देश के 32 राज्यों और UT में लॉकडाउन, 560 जिले पूरी तरह बंद, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। कुछ राज्यों को छोड़कर लगभग पूरे देश को पूर्ण रूप से बंद (लॉकडाउन) कर दिया गया है। इनमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है और देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पूर्ण रूप से बंद

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पूर्ण रूप से बंद

राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान कई दिनों पहले से कर दिया था लेकिन लोगों में इसके उल्लंघन को देखते हुए कई जगह कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। सरकार लगातार लोगों को अपने घरों में रहने की अपील कर रही है लेकिन ऐसे समय में भी लोग समझने को तैयार नहीं है। देश में कोरोना वायरस अब और पैर ना पसार पाए इसलिए सरकार ने देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। हालांकि सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में उत्तर प्रदेश का नाम ना होने से लोग हैरान भी हैं।

यूपी के 16 जिलों में लॉकडाउन

यूपी के 16 जिलों में लॉकडाउन

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो शहर में पूरी तरह लॉकडाउन के बाद दिल्ली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। पुलिस सख्‍ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है। इसका उल्‍लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू, देहरादून में जरूरी सामान खरीदने के लिए 3 घंटे की छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश में पूरे राज्य को अभी लॉकडाउन नहीं किया गया है वहां फिलहाल 16 जिलों को बंद किया गया है। इनमें लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, बरेली, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, पीलीभीत और मुरादाबाद जिलों को 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है।

पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में कर्फ्यू

राजस्थान सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए, हमने कल से सड़कों पर सभी प्राइवेट वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। केवल आवश्यक और छूट वाली सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। स्टेट हाईवे के टोलों को भी मध्यरात्रि 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा। वहीं पंजाब और महाराष्ट्र में वहां की राज्य सरकारों ने कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार लगातार अपील कर रही है कि इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। जानिए, देश के अलग-अलग राज्यों की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: coronavirus:कैसे पता चलेगा साधारण खांसी है या कोरोना? घर बैठे मोबाइल से खुद करें जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+