भारत की सरहद में घुसे 30 से 40 आतंकवादी, 4 लश्‍कर के

नई दिल्‍ली। सात रेसकोर्स में प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई एक बैठक के तुरंत बाद खबर आयी है कि करीब 30 से 40 आतंकी सरहद पार से भारत में घुसे हैं। खुफिया विभाग की मानें तो इनमें से चार लश्‍कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी हैं। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Indian Army

आत्‍मघाती आतंकी हुए हैं दाखिल

इंटेलीजेंस ब्‍यूरों (आईबी) की एक रिपोर्ट की मानें तो सरहद के पार बैठे आतंकी कश्‍मीर के हालातों का फायदा उठाने की फिराक में है। जिन 30 से 40 आतंकियों के घाटी में दाखिल होने की बातें हो रही हैं उनमें से चार आतंकी आत्‍मघाती हैं। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक जून में ये आतंकी घाटी में दाखिल हुए हैं।

साउथ कश्‍मीर में छिप गए आतंकी

लश्‍कर के कई आतंकियों को अलग-अलग ऑपरेशंस के दौरान एलओसी के पास कुपवाड़ा और बारामूला में मारा गया है। लेकिन कई घुसपैठिये साउथ कश्‍मीर तक पहुंच चुके हैं और यहां पर छिपे हुए हैं।

हालातों का फायदा उठाने का आदेश

इनमें से दो आतंकी वहीं हैं जिन्‍होंने 25 जून को पंपोर में सीआरपीफ की बस पर आतंकी हमला किया था। एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी की मानें तो लश्‍कर के चार फिदायीन इस समय साउथ कश्‍मीर में ही मौजूद हैं।

इन चारों फिदायीन हमलावरों को आदेश मिला है कि वे घाटी के हालातों का फायदा उठाने में हरगिज न चूकें। इस खबर के आते ही सोपोर में पुलिस की गाड़ी पर आतंकियों के हमले की खबर है।

पीएम ने जताई हालातों पर चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी दक्षिणी अफ्रीकी महाद्वीप के दौरे से लौटते ही एक हाई लेवल मीटिेंग बुलाई। इस मीटिंग में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा एनएसए अजित डोवाल के साथ ही कई और अधिकारी मौजूद थे।

पीएम ने कश्‍मीर के हालातों पर चिंता जाहिर की है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर सरकार को हर संभव मदद का वादा भी दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+