कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज में 30 से ज्यादा छात्र कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल
बेंगलुरु, 25 दिसंबर: कर्नाटक के ओमिक्रॉन की दहशत के साथ कोरोना के नए मामलों में भी इजाफा हो रहा है। वहां के कोल्लर में एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट हुआ और पिछले चार दिनों में 30 से ज्यादा छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों के बीच अब प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने कोलार के श्री देवराज मेडिकल कॉलेज के 1160 छात्रों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया है। इसके अलावा सभी संक्रमितों छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में अब पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। बता दें कि कर्नाटक में मौजूदा वक्त में पॉजिटिव रेट 0.35 प्रतिशत है। वहीं राज्य में तेजी से संक्रमित करने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट के 31 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 15 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में अभी भी कोविड के कुल 7,251 एक्टिव केस हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 15588 यात्री उन देशों से कर्नाटक में पहुंचे हैं, जिन्हें ओमिक्रॉन के प्रकोप के बाद जोखिम वाली लिस्ट में डाला गया था। इधर, कोविड के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा था कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में किसी भी पार्टी या सामूहिक समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में हाल ही में एक बैठक हुई थी। जिसमें कोरोना से लड़ने के साथ वैक्सीनेशन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा कर्नाटक में बढ़ते मामलों के चलते कोविड ग्रुप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications