सड़क दुर्घटना में जिंदा बचा 3 साल का मासूम, डंपर से टकराकर उड़े थे ऑडी के परखच्चे, खत्म हुआ परिवार

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। जबकी परिवार का 3 साल का बेटा बुरी तरह टूट चुकी कार में अकेला जीवित था। लोगों ने रोने की आवाज सुनी तो बाहर निकाला। बच्चा अपने पिता सुमित सिंघल (29), मां रुची सिंघल (27) और दादी रीता सिंघल (65) के साथ तेज रफ्तार ऑडी में बैठा था। यहां यू टर्न लेने की कोशिश में कार एक डम्पस्टर से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो सभी सवार लोगों के मर जाने का अंदाजा लगाया गया तभी गाड़ी के अंदर के बच्चे की रोने की आवाज आई तो उसे बाहर निकाला गया।

3 Year Old Survives in car Accident With Dumpster, Loses family

देर रात हुई इस दुर्घटना की जानकारी केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने को बुधवार सुबह 1 बजे दी गई। दरअसल ये परिवार गुरुग्राम से एक शादी अटैंड कर वापस लौट रहा था। मौके पर 5 फायर व्हीकल 10 मिनट के भीतर पहुंचे। बच्चे को बाहरी चोटें लगी हुई थीं और वह थोड़ा बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने बताया कि कार सुमित चला रहा था। जो डंपर कार से टकराया वह रेत से भरा हुआ था। कार पूरी तरह उसके वजन के तले दब गई थी। हर ओर रेत फैल गई थी। पुलिस आननफानन में सभी को अस्पताल ले गई लेकिन सिवाय बच्चे के किसी को नहीं बचाया जा सका।

डंपर को कार पर से हटाने के लिए तुरंत क्रेन बुलाई गई। सुमित के घर के नजदीक रोहिणी में ही रहने वाले अनुराग पिल्लई ने बताया कि सुमित के बगल में रुची स्थिर बैठी दिखी, उसे सबसे पहले अस्पताल ले जाया गया जहां उसे पहले से मृत घोषित कर दिया गया। पिल्लई ने बताया कि एक्सीडेंस के ठीक पहले सुमित ने उनकी कार को ओवरटेक किया था। वहीं डंपर का ड्राइवर हरपाल मौके से फरार हो गया, हालांकि बार में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में जानने की कोशिश की जा रही है कि हरपाल ने दुर्घटना के समय शराब पी हुई थी या नहीं। उसका बयान ले लिया गया है। मृत सुमित एक बिजनेसमैन था और नरेला क्षेत्र में उसकी एक फैक्टरी थी।

यह भी पढ़ें- चौंकाने वाले हादसे में बाइक से उछलकर फ्लाइओवर के नीचे गिरी महिला, ऐसे बची जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+