चौंकाने वाले हादसे में बाइक से उछलकर फ्लाइओवर के नीचे गिरी महिला, ऐसे बची जान
नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 20 साल की महिला बुरी तरह घायल हो गई। 20 साल की महिला तब फ्लाइओवर से नीचे जा गिरी जब उनकी बाइक को एक वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल सपना के साथ बाइक पर उनके दोस्त कुणाल और जिया भी थे। कुणाल और जिया हालांकि फ्लाइओवर से गिरे नहीं लेकिन वे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन का इलाज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। सपना के शरीर में कई फ्रैक्चर हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सपना मीरा बाग में एक सैलून में काम करती है। तीनों घायल काम से घर लौट रहे थे जब ये दर्दनाक दुर्घटना हुई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसे कुणाल चला रहा था और तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने कहा कि शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिए इस दुर्घटना की जानकारी मिली। मौके पर मौजूद कुछ गवाहों ने कहा कि सपना की बाइक को एक अन्य बाइक ने ठोकर मारी थी जिसके बाद ऐसा करने वाला भाग निकला था।
पुलिस ने कहा है कि वे ठोकर मारने वाले चालक और बाइक को तलाशने की कोशिश में जुटे हैं। घटनास्थल के पास लगे कैमरे में इस दुर्घटना का वीडियो कैद हुआ जो कि बेहद दर्दनाक था। सपना के फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही आसपास के दुकानदार और लोग उसे देखने के लिए दौड़े और अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें- कानपुर में भीषण सड़क हादसा, IPS के माता-पिता सहित पांच की मौत












Click it and Unblock the Notifications