पंजाब: हलवारा एयरबेस का कर्मचारी गिरफ्तार, ISI के लिए करता था जासूसी

Halwara Air force Base: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जहां पंजाब के लुधियाना में आतंकी संगठन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे। साथ ही उनकी योजना पठानकोट एयरबेस की तरह ही हलवारा एयरबेस पर हमला करने की थी। ये आतंकी किस संगठन से हैं, इसका खुलासा अभी पुलिस की ओर से नहीं किया गया है।

airforce

लुधियाना ग्रामीण एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल के मुताबिक लुधियाना के सुधार इलाके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, जो हलवारा एयरबेस पर काम करता था, उसके दो सहयोगियों को भी पकड़ा गया है। तीनों लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारियां भेज रहे थे। फिलहाल खुफिया एजेंसियां उनसे पूछताछ करके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर राम सिंह की गिरफ्तारी के बाद सभी एयरबेस पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नए साल पर हुआ था हमला
आपको बता दें कि 2 जनवरी 2016 को सुबह पठानकोट स्थित एयरबेस पर हमला हुआ था। उस दौरान आतंकियों के साथ एयरबेस के अंदर दो दिनों तक मुठभेड़ चली थी। पठानकोट हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था। बाद में NSG को ऑपरेशन में लगाना पड़ा, जिसके बाद 6 आतंकी मारे गए। इस हमले में 7 जवान भी शहीद हुए थे। हमले के दौरान आतंकियों का मकसद एयरबेस पर खड़े लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर समेत अन्य रक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाना था, हालांकि वो किसी भी संवेदनशील एरिया में पहुंच नहीं पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+