हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर लोगों ने बोला हमला, 3 घायल

नई दिल्ली। झारखंड में धनबाद के पूर्व डेप्युटी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तो गांव के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। यह घटना बिहार के आरा जिले के भाकुरा गांव की है, जहां बिहार पुलिस नीरज सिंह के हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए पहुंची थी। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसके बाद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

police

आपको बता दें कि पिछले वर्ष नीरज सिंह सहित चार लोगों को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलिया मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिस वक्त नीरिज सिंह अपने दो बॉडीगार्ड और एक पीए के साथ जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में नीरज सिंह को 17 गोलियां लगी थी, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मरने वालों में नीरज सिंह, उनका पीए अशोक यादव, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोलटू भी शामिल था। नीरज सिंह प्रदेश के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के भतीजे थे, उन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट से झरिया से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार सूर्यदेव सिंह के खिलाफ चुनाव हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+