श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 4 जवान घायल

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां थाने पर रविवार देर रात आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान नेकां के पूर्व मंत्री गुलाम हसन खान के गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की गई।

श्रीनगर। श्रीनगर के सराफ कादल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर रविवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन पुलिस और एक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है। इलाके में कॉर्डन कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 4 जवान घायल
अंधेरा होने के चलते जवानों को सर्च में दिक्कत आ रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुराने शहर के सफाकदल इलाके में रात दस बज कर करीब 20 मिनट पर कुछ लोगों ने सीआरपीएफ के एक बंकर पर पथराव शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पथराव के दौरान ही भीड़ में से किसी ने बंकर पर एक ग्रेनेड फेंका जिससे सीआरपीएफ के दो जवान और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। जो जवान घायल हुए है उनमें सीआरपीएफ के एसआई विकास पांडेय तथा जवान नजीर अहमद और फारूक अहमद है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शोपियां थाने के संतरी से हथियार छीनने की कोशिश

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां थाने पर रविवार देर रात आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान नेकां के पूर्व मंत्री गुलाम हसन खान के गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की गई। हालांकि, आतंकी इसमें सफल नहीं हो पाए। शोपियां में ही एसओजी कैंप के पास इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने फायरिंग की।

इसमें स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) खुर्शीद अहमद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि उसकी हालात गंभीर है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने बैंक की खिड़की तोड़कर लूट का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+