आंध्र प्रदेश:एक्टर पवन कल्याण का पोस्टर लगा रहे थे फैंस, बिजली का झटका लगने से 3 की मौत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के चितूर में तेलगू एक्टर पवन कल्याण के जन्मदिन पर पोस्टर लगा फैंस हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग अपने एक्टर पवन कल्याण के जन्मदिन से पहले उनके लिए 40 फीट ऊंचा पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान वो ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शांतिपुरम मंडल के कर्लागट्टू में हुई।

 3 persons died of electrocution while they were putting a poster of Jana Sena Party Chief, Pawan Kalyan at Chittoor, Andhra Pradesh

कपूम सर्किल इंस्पेक्टर यतींद्र के मुताबिक तेलगू एक्टर पवन कल्याण के फैंस उनके जन्मदिन पर शांतिपुरम मंडल इलाके में 40 फीट ऊंचा पोस्टर लगा रहे थे। 2 सितंबर को एक्टर पवन कल्याण के जन्मदिन से पहले ये पोस्टर लगाया जा रहा था। करीब 7 लोग इस पोस्टर को लगाने में मदद कर रहे थे, तभी ये पोस्टर ऊपर से गुजर रहे 6.5KV वाले बिजली के तार से चिपक गया और बिजली के झटके के कारण 3 लोगों की वहीं मौत हो गई।
वहीं 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कूपम के पीईएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि पवन कल्याण की फैन फालोविंग काफी अधिक है। हर साल 2 सितंबर को उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गौरतलब है कि एक्टर पवन कल्याण अभिनेता के साथ-साथ जनसेना पार्टी के मुखिया भी है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार की मदद का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+