EXIT POLL 2020: बिहारी मतदाताओं ने वोट देते समय नरेंद्र मोदी को माना कितना बड़ा मुद्दा ?

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में तीसरे चरण के मतदान के समाप्त होने के साथ ही अगली सरकार का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब 10 नवम्बर को मतगणना के नतीजों के साथ ही किसकी सरकार बनेगा इसका फैसला हो जाएगा। वहीं विभिन्न एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2020) के नतीजे आ चुके हैं। अधिकांश सर्वे में महागठबंधन को बढ़त दिखाई जा रही है।

Narendra Modi

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी

    इंडिया टुडे एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए विकास सबसे प्रमुख मुद्दा रहा है। सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में खास मुद्दा नहीं रहे हैं।

    सर्वे के मुताबिक 42 प्रतिशत मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में विकास को प्रमुख मुद्दा माना। 30 प्रतिशत मतदाताओं ने बेरोजगारी के को प्रमुख मुद्दा बताया, वहीं महंगाई को लेकर 11 प्रतिशत वोटर ने मुद्दा माना।

    PM मोदी को 3% ने माना मुद्दा

    3 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव में वोट देने के लिए राजनीतिक पार्टियों को लेकर ध्यान दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सिर्फ 3 प्रतिशत मतदाताओं के लिए चुनाव का मुद्दा रहे।

    सबसे खास बात जाति को लेकर रही। जाति को लेकर हर चुनाव में जागरूक रहे बिहार में इस बार सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों ने चुनाव में जाति को मुद्दा माना है। यानि कि 99 प्रतिशत वोटर के लिए वोट देते समय जाति कोई मुद्दा नहीं रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी मतदाताओं की यही सोच रही है। सिर्फ 1 प्रतिशत मतदाताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देने की बात कही है।

    इंडिया टुडे के सर्वे में 15 साल तक बिहार की सत्ता पर काबिज रहे नीतीश कुमार को भी मतदाताओं ने कोई मुद्दा नहीं माना है। कभी सुशासन का चेहरा रहे नीतीश कुमार को इस बार सिर्फ 1 प्रतिशत मतदाताओं ने ही चुनाव में मुद्दा माना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+