धार्मिक अफवाह के बाद हैदराबाद में दंगा, पुलिस गोलीबारी में 3 की मौत

3 killed in Hyderabad police firing; curfew imposed
हैदराबाद। हैदराबाद में बुधवार को 3 लोग पुलिस की गोलीबारी में उस समय मारे गए, जब पुलिस ने आपस में लड़ रहे दो गुटों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई। घटना में नौ अन्य लोग घायल भी हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए राजेंद्रनगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले किशन बाग क्षेत्र के सिख छावनी इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

यह पुलिस थाना साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय का हिस्सा है। क्षेत्र में धार्मिक झंडे जलाए जाने की अफवाह के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक समुदाय विशेष के मकानों और दुकानों पर हमला किए जाने के बाद यहां संघर्ष शुरू हुआ। साइबराबाद क्षेत्र के एक पुलिस प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने आपस में लड़ रहे दो गुटों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें 3 लोग मारे गए और नौ घायल हो गए।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से धीरज रखने और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैलते ही हैदराबाद में पुलिस द्वारा प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तनावग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत भेजा गया।

हैदराबाद के सांप्रदायिक संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की तैनाती की गई है और आरएएफ के वाहन एहतियात के तौर पर अंदरूनी इलाकों में गश्त कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+