खौफनाक VIDEO: सड़क पर मौत बनकर दौड़ती रही बस, कई लोगों को रौंदा, 3 मरे
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शुक्रवार को सड़क पर सरेआम 'मौत' घूमती रही। यहां एक बस का ब्रेक फेल होने की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 12 साल का एक बच्चा भी है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस वंबे कॉलोनी से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। बस बेकाबू हो गई और रास्ते से गुजर रहे लोगों को रौंदता हुआ चला गया। मरने वालों की शिनाख्त खुर्शीद (40) और हुर्षा (20) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस किस तरह सड़क पर लोगों को कुचलती हुई आगे निकल रही है। इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दिया। बस का ड्राइवर और क्लिनर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications