झारखंड में नक्सल हमले में 3 जवान घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय जवान पुलिस स्टेशन वापस लौट रहे थे उस समय एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। शुरुआती खबरों में इन जवानों की मौत की खबरें आ रही थीं। खास बात है कि खुंती जिले में रहने वाले सभी राजनेताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर माओवादियों की ओर से कई बार एक बड़े खतरे को लेकर चिंता जताई है।
गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट पर अगर भरोसा करें तो खुंती देश का एक ऐसा इलाका है जो नक्सलवाद या माओवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले साल यहां पर हुए नक्सल हमले में 34 नागरिकों और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications