बेंगलुरु में माली के 3 घर, 5 प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति जब्त, 21 सरकारी कर्मचारियों पर ACB का शिकंजा

नई दिल्ली, 18 जून। कर्नाटक में एसीबी की टीम ने राज्य सरकार के 21 अधिकारियों व कर्मचारियों के जुड़े कुल 80 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बेंगलुरु विकास प्राधिकरण में माली के पद पर कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी के पास से करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। इस रेड के बाद एसीबी के अधिकारी खुद आश्चर्य में पड़ गए हैं।

Karnataka ACB

बेंगलुरु विकास प्राधिकरण में शिवलिंगैया माली के पद पर कार्यरत हैं। उनकी संपत्ति का पता लगने के बाद कर्नाटक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारी आश्चर्य में हैं। अधिकारियों ने उनके तीन घरों, बेंगलुरु के पांच प्रमुख प्लॉट, रामनगर जिले के चन्नापटना में कृषि और कॉमर्सिल लैंड और मैसूर में करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। एसीबी के 300 से अधिक अधिकारियों ने राज्य सरकार के 21 अधिकारियों को 80 स्थानों पर इस संदेह पर छापा मारा। लेकिन उन्हें एक माली के पास बड़ी मात्रा में संपत्ति का पता चला।

कर्नाटक एसीबी के अधिकारियों ने यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह तड़के शुरू की। छापेमारी से पहले एसीबी ने 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की विश्वसनीय जानकारी जुटाई थी। इस छापेमारी में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कुल 555 अधिकारियों और कर्मचारियों की 80 टीमों द्वारा एक साथ राज्य के विभिन्न जिलों में 80 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। एसीबी जिन लोगों के घर छापा मारा उनमें सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के इंजीनियर शामिल हैं।

बेंगलुरु विकास प्राधिकरण में माली के पद पर कार्यरत शिवलिंगैया के पास चार घर, एक ओपन ग्राउंड, 510 ग्राम सोने के गहने, 700 ग्राम चांदी की वस्तुएं, 1 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, 2 दोपहिया, तीन कार, 86,000 रुपए नकद, 80,000 रुपए की बचत/जमा समेत करोंड़ों की संपत्ति मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+