मुंबई में बारिश का कहर जारी, 3 की मौत, 5 जख्मी
नई दिल्ली। मुंबई में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से बिजली के तारों से भी आम आदमी की जान जोखिम में है। बारिश में करंट लगने की वजह से हुई मौत के मामले सामने आते रहे हैं। मुंबई में दो अलग-अलग जगहों पर करंट लगने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई।

गोरेगांव स्थित महाकाली गुफा के पास करंट लगने की वजह से एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से 2 की मौत हो गई है। वहीं 2 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमी तक बारिश होने का अनुमान जताया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश से दृश्यता 1500 मीटर है।
सुबह 9 बजे के आसपास सिर्फ एक फ्लाइट का डायवर्जन किया गया था। बाकी विमानों की आवाजाही जारी रही। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलते गाड़ियों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण शुक्रवार सुबह ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications