एमपी के खंडवा से गौहत्या मामले में 3 को दबोचा, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हुई गिरफ्तारी
खंडवा। गौहत्या के मामले में मध्यप्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत तीनों की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि ये कानून उन संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए बनाया गया है जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती हैं। बता दें कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये पहला मामला है जब पुलिस ने गौहत्या मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी की हो।

दरअसल पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली थी मोघट के नजदीक खंडवा में एक गाय को काटा गया है।
खंडवा के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि- सुबह 1.30 बजे जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो गाय शव को मिला लेकिन आरोपी भाग निकले थे। उनमें से दो- नदीम और शकील को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं तीसरे आरोपी आजम को सोमवार को हिरासत में लिया गया।
बहुगुणा ने बताया कि समुदायिक रूप से खंडवा क्षेत्र संवेदनशील है, यहीं वजह है कि आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपियों को गौहत्या पर रोक से जुड़े कानून के तहत भी आरोपी करार दिया गया है। पकड़े गए नदीम और शकील पेशे से कसाई है और दोनों भाई है जबकि तीसरा आरोपी आजम एक किसान है जो कई अलग कामकाज भी करता है।
गौरतलब है कि पहले भी गौहत्या के कई मामले सामने आते रहे हैं जब अवैध तरीके से गायों की ेतस्करी कर उनकी हत्या की गई हो। गौहत्या एक बड़ा और संवेदनशील मुद्दा बन चुका है क्योंकि इसके चलते सामुदायिक झगड़ों और हत्या जैसे मामले सामने आते रहे हैं। सबसे पहले यूपी के दादकी से ऐसा ही एक मामला आया था जब गोमांस अपने घर पर रखने के शक में अखलाक नाम के एक शख्स को भीड़ ने पीटकर मार दिया था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: बुलंदशहर हिंसा के बाद पुलिस हुई सक्रिय, गोहत्या ना करने की दिलाई शपथ












Click it and Unblock the Notifications