पंजाब के अटारी बार्डर पर मुठभेड़ जारी, 3 BSF जवान घायल
नयी दिल्ली। भारत के पंजाब के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। भारत और पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान के स्मगलरों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है।

इस मुठभेड़ में बीएसएफ के 3 जवान गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। दरअसल पाक के तस्कर नशीले प्रदार्थों की तस्करी कर रहे थे कि तभी बीएसएफ के जवानों की चौकस निगाहों ने उन्हें देख लिया।बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार सुबह पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय जवान घायल हुए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अटारी सीमा चेकनाके से पांच-छह किलोमीटर दूर डॉके बाह्य सीमा चौकी पर हुई। गौरतलब है कि पाकिस्तान से काफी मात्रा में नशीली दवाईओं की तस्करी कर पंजाब लाया जाता है। पंजाब में काफी युवा नशीली दवाओं का शिकार हो रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications