फेसबुक पर मीठी-मीठी बातें कर फंसाती थी विदेशी महिला, फिर कस्‍टम ड्यूटी के नाम पर ठग लेता था उसका गैंग

नई दिल्‍ली। फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर लोगों को चूना लगाने के मामले में तत्‍परता दिखाते हुए विदेशी ठगों का एक बड़ा गैंग पकड़ा है। पुलिस ने जाल बुनकर ठगों को फंसाया और फिर उन्‍हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में एक विदेशी महिला और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग पर 40 लाख रुपए से ज्‍यादा ठगी करने का अरोप है। उन्‍होंने एक डॉक्‍टर को अपने जाल में फंसाया था। आरोपियों ने उन्‍हें 3.50 लाख रुपए के पाउंड देकर 40 लाख रुपए लिए थे। डॉक्‍टर के मुताबिक गैंग अब भी उन्‍हें झांसे में रखकर 3 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सबसे पहले जानिए कैसे हुई ठगी

सबसे पहले जानिए कैसे हुई ठगी

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक डॉ. विजय अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्‍ली की एक कॉलोनी में रहते हैं। सितंबर 2017 में फेसबुक पर एक विदेशी महिला सैंड्रा ने उन्‍हें रिक्‍वेस्‍ट भेजा था। उसने खुद को ब्रिटिश नागरिक और अविवाहिता बताया था। चैटिंग के दौरान उसने कहा कि वह बिजनेस के सिलसिले में भारत आना चाहती हैं, इन दिनों लंदन में हैं। महिला ने डॉक्टर को अपने भारत आने का टिकट भी दिखाया। दो दिन बाद सैंड्रा ने डॉक्टर को कॉल कर कहा कि वह मुंबई पहुंच गई हैं, लेकिन कस्टम विभाग ने उनके साथ लाए गए 3.50 लाख यूके पॉउंड जब्त कर लिए हैं।

कस्‍टम फीस भरने के नाम पर महिला ने लगाया चूना

कस्‍टम फीस भरने के नाम पर महिला ने लगाया चूना

महिला ने डॉक्‍टर से कहा कि पाउंड छुड़ाने के लिए उसने कस्‍टम फीस भरनी होगी। महिला ने बहाना बनाया कि इस समय उनके पास करंसी नहीं है। डॉक्टर महिला के जाल में फंस गए और उनके कहे मुताबिक दो बार ठगों के अकाउंट में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने अपनी मां के बीमार होने की बात कहकर लंदन जाने के नाम पर और रकम भी ऐंठी। बाद में विदेशी करंसी को इंडियन करंसी में बदलने के नाम पर मोटी रकम ली। बदले में नकली पाउंड थाम दिए, जो फोटोकॉपी निकले। जब डॉक्टर विदेशी करंसी को एक्सचेंज कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पाउंड फर्जी हैं। इसके बाद फर्श बाजार पुलिस को शिकायत दी।

कैसे हुई गिरफ्तारी

कैसे हुई गिरफ्तारी

शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने एक टीम बनाई और डॉक्‍टर को ठगों के संपर्क में रहने को कहा। ठगों ने उन्हें कैश देने के लिए एक निजी अस्पताल में बुलाया, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर जेम्स नामक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जेम्स की निशानदेही पर जैकब पकड़ा गया। दोनों सफदरजंग इलाके में किराए पर रहे थे। वहीं से उनकी महिला साथी भी पकड़ी गई। उनसे रिकवर 9 मोबाइल और 2 लैपटॉप्स से चैटिंग वगैरह देखी गई तो पता चला कि कई लोग उनका टारगेट पर थे। गैंग ने कुछ समय पहले पहाड़गंज की एक महिला से भी लाखों की ठगी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+