देश में मिले कोरोना वायरस के 3,82,315 नए केस, 3,780 मरीजों की मौत

पूरा भारतवर्ष कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हर रोज कोरोना के लाखों केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,82,315 नए मामले सामने आए।

नई दिल्ली, 5 मई। पूरा भारतवर्ष कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हर रोज कोरोना के लाखों केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,82,315 नए मामले सामने आए। इस दौरान 3,38,439 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। वहीं, इस संक्रमण से बीते 24 घंटे में 3,780 लोगों की मौत हो गयी। कोरोना के नए मामलों के साथ देश में कोविड के कुल मामले बढ़कर 2,06,65,148 हो गए हैं। वहीं, इस महामारी से अब तक 1,69,51,731 ठीक भी हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,780 मौतें, 3.82 लाख नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 2,26,188 पर पहुंच गई है। अगर देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में फिलहाल कोरोना के 34,87,229 मामले सक्रिय है। कोरोना वायरस पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत अब तक 16,04,94,188 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। हालांकि देश की बड़ी आबादी को देखते हुए टीकाकरण की संख्या बेहद कम है।

    यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन की तीसरी डोज- रिपोर्ट

    वहीं, दिन-प्रतिदिन कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या की वजह से अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। देश के कई अस्पताल वैक्सीन, ऑक्सीजन, वैंटिलेटर वेड की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि सबकुछ ठीक रहा तो भारत में बहुत जल्द कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+