2G Scam: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मेरी पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उत्साही नहीं

2G Scam: सुब्रमण्यम

नई दिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम केस में विशेष अदालत का फैसला आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उत्साही नहीं दिखी, इसकी वजह से अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएं। स्वामी ने एक ट्वीट कर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जयलललिता के मामले का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा है कि जयललिता के हाईकोर्ट से बरी होने के बाद कांग्रेस और सहयोगियों ने जश्न मनाया था और फिर सुप्रीम कोर्ट में हार गए। ऐसा ही यहां भी होगा। स्वामी ने कहा कि फैसला उन्होंने अभी पढ़ा नहीं है। मीडिया के जरिए ही उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वो अभी पूरा फैसला पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।

लोग 2019 में करेंगे सवाल

लोग 2019 में करेंगे सवाल

स्वामी ने कहा कि अगर पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के तरीके नहीं बदले, तो साल 2019 में भाजपा को झटका लगेगा। मामले को लेकर साल 2019 में लोग हमसे सवाल करेंगे।

बहुत ही बुरा फैसला

बहुत ही बुरा फैसला

स्वामी ने फैसले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज का फैसला बहुत बुरा निर्णय है, इसे उच्च न्यायालय में ले जाना चाहिए। स्वामी ने कहाकि न्यायाधीश ने कहा है कि पहले बहुत उत्साह था, लेकिन बाद में यह बदतर और बदतर हो गया। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि वकील निराश हो गए थे।

रोहतगी पर हमला

रोहतगी पर हमला

स्वामी ने कहा कि पूर्व एजी मुकुल रोहतगी ने इस फैसले का स्वागत किया है, मैंने प्रधानमंत्री को एजी के रूप में उनकी नियुक्ति का विरोध करने के लिए लिखा था। रोहतगी कुछ आरोपी कंपनियों के लिए अदालत में उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+