पुलवामा और शोपियां को छोड़कर कश्मीर घाटी में 2G इंटरनेट सेवा शुरू
श्रीनगर। कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है, छह दिन बाद सोमवार आधी रात यह सेवा शुरू हो गई है, बता दें कि हिज्बुल आतंकवादी रियाज नायकू के मारे जाने के बाद इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी, हालांकि पुलवामा और शोपियां इन दो जिलों में इंटरनेट सेवा अभी भी बंद रहेंगी, दरअसल जम्मू-कश्मीर सरकार ने कल ही अपने आदेश में कहा था कि पुलवामा और शोपियां जिलों को छोड़कर, कश्मीर घाटी में तुरंत मोबाइल डेटा सेवाओं को बहाल किया जाएगा, हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश में इंटरनेट स्पीड केवल 2G तक ही सीमित रहेगी. यह आदेश 12 मई से लागू होगा।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने हिज्बुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया था, सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मुठभेड़ को अंजाम दिया गया था, इस दौरान अफवाह फैलने से रोकने और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी, जिसे कि अब स्थिति सामान्य होने पर बहाल कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला
वहीं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट मुहैया कराए जाने की मांग पर सोमवार को अपना फैसला सुनाया था, देश की सर्वोच्च अदालत ने जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सर्विस देने से इनकार कर दिया है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया, जिसमें गृह मंत्रालय, संचार विभाग और जम्मू एंड कश्मीर के मुख्य सचिव शामिल होंगे, जिसका काम घाटी में परिस्थितियों के हिसाब से तय करना होगा कि 4G सेवा शुरू हो या नहीं।
पाकिस्तान कोरोना संक्रमितों को जम्मू कश्मीर भेज रहा है
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान द्वारा रची जा रही एक बड़ी साजिश का खुलासा किया था, डीआईजी दिलबाग सिंह ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान अब कोरोनावायरस का आतंक फैलाना चाहता है, इसके लिए पाकिस्तान कोरोना संक्रमितों को जम्मू कश्मीर भेज रहा है, डीजीपी ने कहा था कि ये बात एक रिपोर्ट में सामने आई है कि अब तक आतंकवादी एक्सपोर्ट करने वाला पाकिस्तान अभी कोरोना के मरीज भी एक्सपोर्ट करेगा, वो कश्मीर में लोगों के बीच इन्फेक्शन फैलाएगा इसलिए इसमें एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों में कोरोना फैल गया है. अब पाकिस्तान कोरोना के मरीज आतंकियों को भी एक्सपोर्ट करेगा और यहां लोगों में इन्फेक्शन फैलाएगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications