देश में ब्लैक फंगस के अब तक 5424 मामले, ज्यादातर कोरोना और डायबिटीज के मरीज
नई दिल्ली, 24 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि ब्लैक फंगस नाम की नई आफत बढ़ती जा रही है। सोमवार को भारत सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई। जिसमें कोरोना महामारी और उसकी रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में सभी ने म्यूकोरमाइकोसिस पर भी चिंता जाहिर की। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां दी।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक देश में अब तक ब्लैक फंगस के 5424 नए केस सामने आए हैं। ये केस 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में हैं। इसमें से 4556 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। साथ ही 55 प्रतिशत मरीजों को डायबिटीज थी। फिलहाल अभी गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर 2165 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 1188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, इसमें सबसे ज्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। इसके बाद कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें दर्ज की गई हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications