लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे 268 ब्रिटिश नागरिक ब्रिटेन रवाना
लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे 268 ब्रिटिश नागरिक ब्रिटेन रवाना
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे ब्रिटेन के नागरिकों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से 268 ब्रिटिश नागरिक केरल में फंसे थे। इन नागरिकों को , जो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे हुए थे उन्हें बुधवार को त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटिश एयरवेज द्वारा एयरलिफ्ट किया गया।

ब्रिटिश एयरवेज के विमान ने पहले त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी, फिर बीच में कोच्चि हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे 158 ब्रिटिश नागरिकों को लिया। आपको बता दें कि सभी विदेशी नागरिकों का एयरपोर्ट पर जांच किया गया। केरल में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए ये तीसरा विमान भेजा गया था। इससे पहले 31 मार्च को एयर इंडिया ने 232 नागरिकों को जर्मनी भेजा था। वहीं इसके बाद 112 नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान फ्रांस रवाना हुआ था। अभी भी कई देशों के विदेशी नागरिक भारत के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं, जिन्हें धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications